Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री का एक और कोल्ड स्टोरेज:प्रयागराज में ही करते हैं संचालन, एक ईंट भट्ठे समेत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंसार

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में 23 मार्च को हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ पूर्व मंत्री और सपा नेता अंसार अहमद के कारोबारी नेटवर्क, साझेदारी और संभावित लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक नहीं, कई कारोबार से जुड़े हैं अंसार अहमद सूत्रों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ कोल्ड स्टोरेज ही अंसार अहमद का इकलौता प्रतिष्ठान नहीं है। उनका एक और कोल्ड स्टोरेज, मंसूरी कोल्ड स्टोरेज (सेमही, फाफामऊ) है। इस कोल्ड स्टोरेज में अंसार अहमद की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है। इसमें उनकी पत्नी और अन्य पारिवारिक सदस्य भी पार्टनर हैं। उधर रुदापुर-चंद्रपुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज (हादसे वाला) में अंसार अहमद की करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सामने आई है। इसके अलावा उनके पास पहलवान एंड कंपनी नाम से एक ईंट भट्ठा भी संचालित है, जिसमें उनकी 50 प्रतिशत पार्टनरशिप बताई जा रही है। क्षमता से ज्यादा माल की लोडिंग जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त कोल्ड स्टोरेज की कुल क्षमता 7858 मीट्रिक टन थी, लेकिन इसे लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए चलाया जा रहा था। ओवरलोडिंग की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से मजदूरों और आसपास के लोगों की जान खतरे में पड़ी। यही लापरवाही इस दर्दनाक हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, अंसार अहमद 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं‌ कोल्ड स्टोरेज और ईंट भट्ठों की सरकारी वैल्यू ही 1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है पुरानी पार्टनरशिप को लेकर चर्चाएं हादसे के बाद एक और चर्चा सामने आई है कि कई साल पहले दशरथ नाम के व्यक्ति के साथ साझेदारी में यह कोल्ड स्टोरेज शुरू किया गया था। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है‌। जर्जर भवन गिराने की तैयारी हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज भवन की हालत को लेकर भी सवाल उठे हैं। दरअसल भवन को जर्जर और खतरनाक बताया जा रहा है। संभावना है कि इसे गिराया जा सकता है। फिलहाल अधिकारी तकनीकी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं फरार आरोपियों की तलाश तेज इस मामले में कार्रवाई जारी है। अंसार अहमद समेत 4 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें उनका बेटा मंजूर भी शामिल है। जबकि मैनेजर उस्मान, असलम बाबा और इरफान अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। डीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह:पंपों पर उमड़ी भीड़, कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं
    Next Article
    कुशांक हत्याकांड का मास्टरमाइंड ललित कौशिक गैंगस्टर एक्ट में दोषी:RSS नेता पर गोली चलवाई, आहूजा ग्रुप के एमडी की सुपारी ली;कई सनसनीखेज हत्याओं से दहलाया शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment