Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व पार्षद के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, घायल:पीठ में लगते ही बाइक समेत सड़क पर गिरा, झांसी में बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व पार्षद के बेटे को पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से सड़क पर खून फैल गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मऊरानीपुर भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पर इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक युवक बाइक से अपनी चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से उसे गोली मार दी। यह घटना मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की है। देखिए 2 तस्वीरें.. बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था घायल युवक की पहचान सतीश श्रीवास (40) पुत्र अशोक श्रीवास, निवासी मोहल्ला नई बस्ती के रूप में हुई है। शनिवार सुबह सतीश अपने चाचा की बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। शाम करीब 4:30 बजे वह बाइक से चौक दमेला से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह शिशु मंदिर के पास पहुंचा, पीछे चल रही बाइक पर बैठे एक युवक ने तमंचा निकालकर उसकी पीठ से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से की पूछताछ वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें - कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त ने 10 लाख सुपारी देकर कराई डॉक्टर की हत्या:बिजनौर में 6 महीने पहले प्लानिंग की, एडवांस में दिए 2.20 लाख
    Next Article
    प्रयागराज में LKG के छात्र का अपहरण:दादा के सामने कार में खींचकर भागे दो बदमाश, स्कूल से लौटते समय वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment