Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप:खट्टा पहलादपुर निवासी भवन में धरने पर बैठे

    11 hours ago

    1

    0

    बागपत के खट्टा पहलादपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद बुधवार को विकास भवन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पर वर्ष 2015-16 और 2020-21 के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों में अनियमितता और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। नूर मोहम्मद का आरोप है कि कागजों में कई विकास कार्य दर्शाए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 1 सितंबर 2022 को उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें पूरे मामले की जांच की मांग की गई थी। नूर मोहम्मद का कहना है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई या निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई। इससे आक्रोशित होकर वह विकास भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। नूर मोहम्मद ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह भूख हड़ताल शुरू करने के साथ-साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इस मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी जेल का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण:हाई सिक्योरिटी बैरक भी देखी, बोले- सभी कैमरे हर समय चालू रहने चाहिए
    Next Article
    श्रावस्ती में सीमा से शहर तक सख्त पहरा:इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी, बाजारों में फ्लैग मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment