Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुलंदशहर पहुंचे:कहा- दुनिया में कहीं भी अशांति हो, यह सबके लिए खतरा

    2 hours ago

    1

    0

    पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने गृह जनपद बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक अशांति पर अपनी राय व्यक्त की। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, दुनिया में कहीं भी अशांति हो, वह पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। राज्यपाल के पद से हटने के बाद अपनी अगली भूमिका के सवाल पर आरिफ मोहम्मद खान ने अपने राजनीतिक सफर से जुड़े कुछ अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि साल 2008 में उन्होंने पढ़ने-लिखने का फैसला किया था। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा था। खान के अनुसार, जब प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्यपाल बनने की जिम्मेदारी लेने को कहा, तो वह उन्हें मना नहीं कर पाए। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उनका पूरा राजनीतिक करियर दांव पर लग गया था। आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस चीज के लिए उन्होंने काम किया था, उसे उन्होंने फलीभूत होते देखा। राजदूत बनाए जाने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने 'वर्तमान में जियो' का संदेश दिया है और ऐसी बातों के बारे में कभी नहीं सोचना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में तेज आंधी के बाद एक घंटे बारिश:गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान की आशंका, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम
    Next Article
    क्या चाहते हो मेरे घर बुलडोजर चल जाए ?:गोरखपुर पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने OP राजभर को घेरा, शायराने अंदाज में BJP पर कसा तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment