Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद की भतीजी को फोन पर दिया तीन तलाक:ससुराल में घुसने से रोका, व्यापार के नाम पर 4 करोड़ लेने का आरोप

    16 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में पूर्व बसपा सांसद हाजी याकूब कुरैशी के परिवार से जुड़ा एक हाई प्रोफाइल पारिवारिक विवाद सामने आया है। उनकी भतीजी ज़ैबा परवीन ने अपने पति पर फोन पर 'तीन तलाक' देने और ससुराल में प्रवेश से रोकने का आरोप लगाया है। ज़ैबा परवीन का निकाह वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी चमड़ा कारोबारी हाजी फराज के साथ हुआ था। शुरुआती दौर में सब सामान्य रहा। विवाद तब गहराया जब जैबा के परिवार ने आरोप लगाया कि फराज ने व्यापार के नाम पर जैबा के भाई से लगभग 4 करोड़ रुपये उधार लिए, जो अब तक वापस नहीं किए गए हैं। जैबा परवीन के अनुसार, जब भी उन्होंने पैसों की वापसी की बात की, उनके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। हाल ही में उन्हें बहाने से मेरठ भेज दिया गया, जहां फोन पर तीन बार 'तलाक' कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कही गई। मंगलवार शाम जब ज़ैबा मुज़फ़्फ़रनगर स्थित अपने ससुराल पहुंचीं, तो उन्हें घर के बाहर ही रोक दिया गया। काफी देर तक गुहार लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला गया, जिसके बाद वह घर के बाहर ही बैठ गईं। पीड़िता ने बताया कि उनकी दो बेटियां अभी ससुराल में ही हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। ज़ैबा ने प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और अपने वैवाहिक अधिकारों की बहाली की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तकनीशियन पर आय से अधिक संपत्ति का केस:सहारनपुर में 25.89 लाख की अतिरिक्त संपत्ति उजागर, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई
    Next Article
    कौशांबी में एक्सिस बैंक भरवारी में निःशुल्क नेत्र शिविर:ASG आई हॉस्पिटल की टीम ने 80 लोगों के आंखों की जांच की, चश्मे दिये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment