Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेटा व्यापारी:बिजनौर में सिर बंपर में फंसा, बैक करने में घिसटता चला गया

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह की गाड़ी के आगे एक व्यापारी लेट गया। पुलिस ने हटाने की कोशिश की, तो वह बंपर में घुस गया और उसका सिर गाड़ी में फंस गया। ड्राइवर ने गाड़ी पीछे की, तो उसका शरीर कुछ मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने पैर पकड़कर घसीटकर उसे गाड़ी के नीचे से निकाला। इसके बाद वह गाड़ी से अलग हुआ। इस दौरान व्यापारी कहता रहा- हमको गोली मार दो। व्यापारी को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करने पड़ी। इस दौरान करीब 30 मिनट तक हंगामा चलता रहा। घटना के समय पूर्व सांसद अधिकारियों के साथ एक लकड़ी फैक्ट्री में छापेमारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख पूर्व सांसद गाड़ी में बैठकर वापस लौटने लगे, तभी आक्रोशित व्यापारी उनकी गाड़ी के आगे लेट गया। फैक्ट्री मालिक ने पूर्व सांसद पर 5 करोड़ रुपए की अवैध वसूली और उत्पीड़न का आरोप लगाया। गाड़ी के बंपर में फंसने के कारण व्यापारी को चोट भी आई है। मामला चांदपुर रोड स्थित एक आरा मशीन का बताया जा रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… बुधवार दोपहर करीब 4 बजे चांदपुर रोड स्थित तालिब बंधु कारोबारी के आरा मशीन में भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह अधिकारियों के साथ छापेमारी करने पहुंचे थे। इस आरा मशीन को कुछ महीने पहले सील किया गया था। बाद में बहाल कर दिया गया। आज जांच के लिए वन विभाग की टीम और SDM मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान फैक्ट्री मालिक और पूर्व सांसद के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही तीखी नोकझोंक में बदल गई। हंगामा बढ़ता देख जब पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर वापस लौटने लगे, तो आक्रोशित व्यापारी उनकी गाड़ी के ठीक आगे जमीन पर लेट गए। इस विरोध से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक पूर्व सांसद, पुलिस बल और फैक्ट्री मालिक के बीच खींचतान की स्थिति बनी रही। व्यापारी बोला- सांसद ने कहा कि हम तुम्हें नेस्तनाबूद कर देंगे मोहम्मद आबिद ने बताया कि 4 बजे के समय एडीएम साहब आए थे। चांदपुर रोड पर मेरी आरा मशीन है। ये दुकान पहले सस्पेंड कर दी गई थी, जिसे डीएफओ साहब ने बहाल कर दिया था। तुषार मलिक रोजाना यहां आकर रेकी करता था। उसके बाद उन्होंने राजा भारतेन्दु साहब को बुलाया। 40-50 आदमी उनके साथ आए थे। उन्होंने कहा- हम तुम्हें किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं, नेस्तनाबूद कर देंगे। उन्होंने हम पर गाड़ी चढ़ाई, मेरे ऊपर चाकू से वार किया। सांसद हमसे कहते हैं कि हमारे सीधे मुख्यमंत्री जी से ताल्लुक हैं, हम सीधे मुख्यमंत्री के पास जाकर बैठते हैं। हम 5 मिनट में तुम्हें नेस्तनाबूद कर देंगे। हमें 5 करोड़ रुपए दो।हम कहां से दें? आबिद बोले- कई बार पैर तक पकड़े फिर भी परेशान कर रहे आबिद ने कहा- मेरा कुंवर भारतेंद्र सिंह से कोई विवाद नहीं था। मैंने कई बार माफी भी मांगी, यहां तक कि पैर भी पकड़े, लेकिन इसके बावजूद मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है। मेरा पहले रोबिन चौधरी से विवाद हुआ था, लेकिन उससे भी उन्होंने माफी मांग ली थी। इसके बावजूद अब इस मामले को तूल दिया जा रहा है। चुनाव लड़ने के लिए हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा करने की कोशिश आबिद ने कहा कि कुंवर भारतेंद्र सिंह मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाकर प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। यह पूरा मामला राजनीतिक है। मुझे निशाना बनाकर हिंदू-मुस्लिम मुद्दा खड़ा किया जा रहा है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO: विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट का VIDEO:प्लास्टर कराने आई महिला के तीमारदारों ने पीटा, पीड़ित डॉक्टर ने थाने में दी तहरीर
    Next Article
    मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल,:एसएसपी ने 18 उपनिरीक्षकों का किया तबादला, कानून-व्यवस्था होगी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment