Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद ने गुरु रविदास मूर्ति का अनावरण किया:अतुल राय ने सांसद राजीव राय पर लगे आरोपों पर कहा - ये उनका आपसी मामला

    18 hours ago

    1

    0

    मऊ के पिपरीडीह में संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि उन्हें गुरु रविदास की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने गुरु रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय पर लगे जमीन हड़पने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अतुल राय ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले और जिन पर आरोप लगे हैं, दोनों ही सपा के कार्यकर्ता हैं। अतुल राय ने सुझाव दिया कि उन्हें आपस में बैठकर इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए। सांसद राजीव राय के खिलाफ 17 तारीख को प्रस्तावित प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर अतुल राय ने कहा कि उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत रूप से किसी को नहीं जानते और यह संबंधित लोगों का आपसी मामला है। मऊ सदर सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर अतुल राय ने कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वहां के चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि पहले घोसी लोकसभा क्षेत्र की मधुबन और घोसी विधानसभा सीटों पर चर्चा होती थी, लेकिन अब मऊ सदर से चुनाव लड़ने की बातें भी सामने आ रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज पुलिस ने त्योहारों से पहले की बलवा ड्रिल:दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रशिक्षण से कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
    Next Article
    शिक्षामित्रों से संवाद, मानदेय बढ़ोतरी पर सरकार का संदेश:18 हजार मानदेय के साथ शिक्षामित्रों को मिलेगी नई ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment