Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरस्टेट कोडीन सिरप रैकेट का प्रयागराज कनेक्शन:सोनभद्र पुलिस ने अतरसुइया से दवा कारोबारी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में पिछले साल पकड़े गए कोडीन कफ सिरप रैकेट का प्रयागराज कनेक्शन सामने आया है। सोनभद्र पुलिस ने रविवार रात अतरसुइया में छापा मारकर दवा कारोबारी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट बांग्लादेश बॉर्डर तक अवैध तरीके से कफ सिरप की सप्लाई करता था। 26 जनवरी को भी हुए थे गिरफ्तार वैसे दोनों पिता-पुत्र 26 जनवरी को भी गिरफ्तार किए जा चुके थे। तब अतरसुइया पुलिस ने अपने थाने में दर्ज कोडीन कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में ही पकड़ा था। हालांकि तब रिमांड अर्जी मंजूर न होने पर उन्हें जेल नहीं भेजा जा सका था। 25 दिसंबर को अतरसुइया थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार वर्मा और उसके पुत्र संस्कार वर्मा के रूप में हुई है, जो प्रयागराज में ओम साईं फार्मास्यूटिकल नाम से फर्म संचालित कर रहे थे। कैसे खुला मामला यह कार्रवाई 18 अक्तूबर 2025 को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पकड़े गए दो कंटेनर ट्रकों से जुड़ी है। इन ट्रकों से कुल 1,19,675 शीशियां कफ सिरप बरामद हुई थीं। जांच में सामने आया कि इनमें से 59,675 शीशियां प्रयागराज की इसी फर्म से जुड़ी थीं। गाजियाबाद डिपो से चलता था खेल पुलिस अफसरों के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित डिपो के जरिए बड़े पैमाने पर कफ सिरप की सप्लाई करते थे। यह खेप बांग्लादेश सीमा (अगरतला, त्रिपुरा) तक भेजी जाती थी। दिल्ली कनेक्शन भी आया सामने जांच में यह भी सामने आया कि इस तस्करी नेटवर्क का कनेक्शन नई दिल्ली की वान्या इंटरप्राइजेज से था। कंपनी से कोडीनयुक्त कफ सिरप हासिल कर आरोपियों द्वारा उसे अन्य राज्यों में अवैध रूप से डायवर्ट किया जाता था। नमकीन-चिप्स के नाम पर भेजते थे खेप तस्करी को छिपाने के लिए आरोपी कफ सिरप को नमकीन और चिप्स के बिल-पर्चों के जरिए कंटेनरों में छिपाकर भेजते थे, ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो। अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तार एसआईटी के अनुसार यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और कोडीनयुक्त कफ सिरप को नशे के रूप में इस्तेमाल के लिए सप्लाई किया जा रहा था। आरोपियों के तार सरगना शुभम नके से जुड़े बताए जा रहे हैं। जेल भेजने की तैयारी अतरसुइया थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि रविवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को रात में ही लेकर सोनभद्र पुलिस रवाना हो गई। इन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में निकाह विवाद, बसपा नेता के भाई की मौत:पथराव-फायरिंग के बीच हार्ट अटैक से गई जान, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    मेरठ में मजदूरी मांगने पर हमला:युवक की गर्दन पर चाकू से वार, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment