Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने किए रामलला के दर्शन:देश की समृद्धि और समाज में सद्भाव बनाए रखने की किया प्रार्थना

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा नेता और पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शुक्रवार को अयोध्या पहुंचीं और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के दौरान उन्होंने देश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में प्रवास के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। रामलला के समक्ष उन्होंने देश की उन्नति तथा समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण देश की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मंदिर की भव्यता पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर का स्वरूप अद्भुत और आलौकिक है, जिसे देखकर हर श्रद्धालु भावविभोर हो जाता है। उनके दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनी एकादशी पर श्रद्धालुओं की भीड़:कौशांबी में भक्तों ने संकीर्तन के साथ खेली फूलों की होली, जयकारों से गूंजा परिसर
    Next Article
    बाराबंकी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर, काम खत्म कर घर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment