Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद ST हसन के समधी की फैक्ट्री पर रेड:रामपुर में इनकम टैक्स अफसर पहुंचे, गेट पर CRPF तैनात

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर में मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन के रिश्तेदार बबलू और मुनन की एमएन इंडस्ट्री फैक्ट्री में इनकम टैक्स ने छापा मारा है। मुन्ना बब्लू शहर के जाने माने वाले लकड़ी कारोबारी हैं। ये फैक्ट्री रामपुर शहर के कोतवाली गंज क्षेत्र के बगी गांव में है। छापेमारी के लिए सुबह 10 बजे आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ फैक्ट्री परिसर में दाखिल हुईं। मेन गेट पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने सुरक्षा घेरा बना रखा है और गेट बंद कर दिया गया है। फैक्ट्री के अंदर 12 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल, आयकर विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मौके के विजुअल देखिए मुनन और बबलू रामपुर के जाने-माने लकड़ी कारोबारी हैं। मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन की बेटी का निकाह बबलू के बेटे से हुआ है। शहर में उनकी कई लकड़ी इंडस्ट्रीज संचालित हैं। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि छापेमारी के दौरान वे फैक्ट्री के भीतर मौजूद हैं या नहीं। मौके पर स्थानीय पुलिस या जिला प्रशासन के अधिकारी भी नजर नहीं आए हैं। कार्रवाई अभी जारी है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने 600 की स्पीड वाली ट्रेन में सफर किया:जापान में बच्चे ने पैर छूए, मंत्र सुनाने में अटका तो खुद पूरा किया; VIDEO
    Next Article
    शंकराचार्य केस में दावा- नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि:मेडिकल रिपोर्ट आई, पीड़ित बटुक बोला- अविमुक्तेश्वरानंद ने शोषण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment