Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक समेत 13 पर केस दर्ज:बिजनौर में कीमती जमीन हड़पने के आरोप में कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जेल में बंद कारोबारी तालिब और उनके भाइयों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शेरकोट क्षेत्र में कीमती जमीन हड़पने के आरोप में तालिब, उनके समधी पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी और 11 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में शेरकोट सहकारी आवास समिति के अध्यक्ष और सचिव के साथ-साथ पूर्व विधायक के तीन भाई भी शामिल हैं। यह मामला शेरकोट सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सदस्य शाहिद अली ने थाना शेरकोट में दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, साल 1989 में शेरकोट सहकारी आवास समिति लिमिटेड ने अब्दुल अजीज से 25 बीघा जमीन खरीदने के लिए 3.45 लाख रुपये में इकरारनामा किया था। समिति ने पूरी धनराशि का भुगतान भी कर दिया था, लेकिन बैनामा होने से पहले विक्रेता की मृत्यु हो गई। आरोप है कि इसके बाद समिति के तत्कालीन सचिव शौकत अली ने विक्रेता के वारिसों के साथ मिलीभगत कर केवल 12.50 बीघा जमीन ही समिति के नाम कराई। शेष 12.50 बीघा जमीन समिति के नौ फर्जी सदस्य बनाकर उनके नाम कर दी गई। इन फर्जी सदस्यों को बनाने के लिए रसीदें भी कथित तौर पर फर्जी काटी गईं। पूरे प्रकरण का कथित मास्टरमाइंड भू-माफिया तालिब को बताया गया है। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और आपसी बैनामों के जरिए जमीन पर कब्जा कर लिया। मौजा रामबड़ी स्थित यह जमीन अब आबादी क्षेत्र में शामिल हो चुकी है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जमीन बिक्री से प्राप्त कोई भी धनराशि समिति के खाते में जमा नहीं की गई, बल्कि निजी उपयोग में खर्च कर ली गई। शाहिद अली ने बताया कि 17 अप्रैल को जब वह समिति की जमीन की ओर जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। आरोपियों पर दोबारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सीओ आलोक कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस मोहम्मद तालिब निवासी मोहल्ला चाहशीरी बिजनौर, सलीम अहमद, फैय्याज अहमद निवासी मोहल्ला मनिहारान शेरकोट, वसीम अहमद (अध्यक्ष सहकारी आवास समिति), शमीम, नसीम, मुनीर, शौकत अली (सचिव), नसीमा खातून निवासीगण मोहल्ला नौधना शेरकोट, मोहम्मद गाजी (पूर्व विधायक), मोहम्मद कमाल, मोहम्मद मुजाहिद, मोहम्मद दानिश निवासीगण कोहिनूर कॉलोनी शेरकोट और कासिम निवासी मोहल्ला कोटरा शेरकोट के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में इफको फैक्ट्री कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत:भमोरा में ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग
    Next Article
    अपर्णा यादव ने नारी शक्ति बिल पर दिया बयान:श्रावस्ती में बोली- यह चुनावी स्टंट नहीं, महिलाओं को आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment