Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 14 घायल:दिल्ली से बिहार जा रही थी बस, हैदरगढ़ में डिवाइडर से टकराई थी; SDM अस्पताल पहुंचे

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के हैदरगढ़ में बारा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात करीब 3 बजे एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दिल्ली से बिहार जा रही इस बस में बच्चों समेत करीब 80 यात्री सवार थे, जिनमें से 14 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए - 4 यात्रियों जिला चिकित्सालय रेफर सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं, 10 अन्य घायलों का इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में जारी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पाण्डेय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने वालों में मुजफ्फरपुर निवासी लुखिया देवी (पत्नी सुखन), मधुवन निवासी संतोष ठाकुर (पुत्र जगदीश, 35 वर्ष), दरभंगा निवासी रोशन कुमार (पुत्र मुन्ना) और मुजफ्फरपुर निवासी निशा चौधरी (पत्नी गोपी) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दयानंद, गुड़िया देवी, लकी कुमार, अशोक, सत्रोहन पासवान, रूपा देवी, अर्णव, मयंक, अरविंद कुमार और विमला देवी सहित 10 अन्य यात्रियों का उपचार सीएचसी हैदरगढ़ में चल रहा है। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा घायलों से मिलने पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और सीएचसी अधीक्षक को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सौरभ सिंह और चौकी प्रभारी कपिल देव यादव भी अस्पताल में मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32 के पास बस डिवाइडर से टकराकर पलटी थी। उन्होंने पुष्टि की कि इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मौसम बदला, बादलों की आवाजाही:रात में बूंदाबांदी, किसान गेहूं-सरसों की फसल को लेकर चिंतित
    Next Article
    चेक बाउंस केस में सुनवाई के दौरान भावुक हुए राजपाल:बोले- पांच बार और जेल भेज दो, कोर्ट ने अतिरिक्त समय देने से मना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment