Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में मौसम बदला, बादलों की आवाजाही:रात में बूंदाबांदी, किसान गेहूं-सरसों की फसल को लेकर चिंतित

    7 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कभी धूप निकल रही है तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं। इस बदलते मौसम से किसान अपनी गेहूं और सरसों की तैयार फसल को लेकर चिंतित हैं। रात में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है, जिससे किसानों को तेज बारिश से फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। किसान प्रदीप कुमार, राधेश्याम, देवी प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, राज नारायण, दिनेश कुमार और मोहम्मद अयूब सहित कई किसानों ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब पानी की आवश्यकता होती है, तब बारिश नहीं होती, लेकिन अब जब फसल की कटाई और मड़ाई चल रही है, तो मौसम खराब हो रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस (+2.5) और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस (+1.5) दर्ज किया गया है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 43 प्रतिशत रही। हवा की गति 3.7 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में वर्षा 0.0 मिलीमीटर रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से मुख्यतः पश्चिमी दिशा में चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान तय करेगा केस की दिशा:न्यूरोसर्जन पर छेड़छाड़ केस, जानकार बोले- मेडिकल रिपोर्ट का खास प्रभाव नहीं
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 14 घायल:दिल्ली से बिहार जा रही थी बस, हैदरगढ़ में डिवाइडर से टकराई थी; SDM अस्पताल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment