Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस का टायर फटा:आजमगढ़ में एक की मौत, दो की हालत गंभीर; लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे

    19 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर निजी एम्बुलेंस का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से एम्बुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। एम्बुलेंस में मरीज समेत तीन लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। हादसे की 2 तस्वीरें यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फूलवरिया टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 203 पर सुबह करीब 7:10 बजे हुआ है। एम्बुलेंस लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीज को छोड़कर गोरखपुर के बड़हलगंज लौट रही थी। मृतक की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के महोलिया खजुआ गांव निवासी उत्तम यादव उर्फ गुड्डू (22) के रूप में हुई है। जबकि हादसे में बाछेपार गांव निवासी एम्बुलेंस चालक अनिल (23) पुत्र निवासी घायल है। उसके साथ मौजूद जीयनपुर थाना क्षेत्र के मोहिदिनपुर निवासी राकेश कुमार भी जख्मी हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला इलाज चल रहा है। वहीं अहरौला एसएचओ ने कहा कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस जांच करके आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में दारुल उलूम मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू, VIDEO:285 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बना, 8 मकान भी गिराए जाएंगे, SDM-CO मौके पर
    Next Article
    22 फर्जी पासपोर्ट में दिल्ली से बाबू अरेस्ट:गाजियाबाबाद में SO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिर चुकी है गाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment