Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 फर्जी पासपोर्ट में दिल्ली से बाबू अरेस्ट:गाजियाबाबाद में SO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिर चुकी है गाज

    21 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के भोजपुर के पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट बनाए गए। इस मामले की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक हुई। जहां गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली स्थित भीकाजी कामा पैलेजस आफिस में दिल्ली के बाबू पुष्पेंद्र कुमार को अरेस्ट किया गया है। इसी बाबू ने एक मोबाइल नंबर पर 22 पासपोर्ट फर्जी तरह से बनाए। जिसमें हर पासपोर्ट पर 5 हजार रुपये फर्जी तरह से लिए गए। इस पूरे गैंग में गाजियाबाद के भोजपुर पुलिस, डाकिया, दलाल और पासपोर्ट ऑफिस के बाबू की मिलीभगत थे। 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई अमनप्रीत कौर, जसनप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघना राणा, राजकुमारी, दलजीत सिंह, महिंद्र कौर, यशोदा राय,बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, इंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरनजीत कौर, जगलीन कौर, गुरनुर कौर, जसकरण सिंह, जपमेहर कौर, पोस्टमैन अरुण कुमार, विवेक गांधी, प्रकाश शुक्ला के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2) और आईटी एक्ट 66 में केस दर्ज किया गया है। इनमें 8 लोग जेल जा चुके हैं। एसओ भोजपुर सचिन चौधरी समेत 9 दरोगाओं पर गाज गिरी। सभी फर्जी कागजातों का इस्तेमाल हुआ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन पासपोर्ट सत्यापन के लिए ऑनलाइन पासपोर्ट टैब र आते हैं। जिसकी जांच कर टैब पर ही लाइन लाइन रिपोर्ट प्रेषित की जाती है। अभी तक जांच में सामने आया कि सभी फर्जी पासपोर्ट में पता फर्जी दर्शाया गया है आधार कार्ड भी कूटरचित तरह से तैयार करके प्रयोग किए गए। बैंक की पासबुक और अन्य कागजात फर्जी तरह से तैयार कराकर पासपोर्ट बनवाए। अब जांच एजेंसी इसमें काम करना शुरू कर दिया है। जिसमें पुलिस के कांस्टेबल से लेकर चौकी इंचार्ज, दरोगा भी चपेट में आ सकते हैं। थाना स्तर पर सत्यापन में आखिर गलत पते पर सत्याापन कैसे हुआ। इसमें खुद पुलिस के गले की फांस बना हुआ है। यह सभी 1 दिसंबर 2025 को कुल 24 पासपोर्ट का एक ही पता दर्शाया गया है, मोबाइल नंबर के आधार पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार हुए। 20 दिसंबर को गाजियाबाद पुलिस ने इनकी जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट आवेदन करने वाले जो पता गांव भोजपुर का दर्शाया गया है, यह पता ही नहीं मिला। जो पता 22 पासपोर्ट में दर्शाया गया है, पुलिस की जांच में उस पते पर निवास नहीं पाया गया। मां बेटा अफगानिस्तान के थे विवेक गांधी निवासी कुतुब बिहार दिल्ली, प्रकाश सुब्बा निवासी छतरपुर दिल्ली यह फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले हैं, जिन्होंने सभी से पैसे लेकर पासपोर्ट बनवाए। पोस्टमैन अरुण कुमार निवासी ढिंडाला थाना परतापुर मेरठ को जेल भेजा गया। वहीं अमनदीप निवासी हरिनगर दिल्ली व इनकी मां सतवंत कौर निवासी शिवनगर एक्सटेंशन तिलकनगर, दिल्ली को अरेस्ट किया है। यह मूलत अफगानिस्तान के हैं, जो पिछले 35 साल से इंडिया में रह हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस का टायर फटा:आजमगढ़ में एक की मौत, दो की हालत गंभीर; लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे
    Next Article
    हकीम अजमल खान जयंती पर नेशनल यूनानी डे:देवरिया में यूनानी चिकित्सा के महत्व पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment