Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीएड-एमएड कॉपियों का मूल्यांकन शुरू:300 परीक्षक लगाए गए, कई विषयों के नतीजे इसी हफ्ते आने की संभावना

    18 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीएड और एमएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर चल रही है, जिसके लिए 300 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिलों के कुल 194 बीएड महाविद्यालयों से लगभग 19 हजार परीक्षार्थी बीएड और एमएड की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। इनमें जौनपुर में 64 और गाजीपुर में 130 महाविद्यालय शामिल हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद, लगभग 90 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय के बाला साहब देवरस मूल्यांकन केंद्र पर पहुंची थीं। कोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इनका मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। यह कार्य मूल्यांकन प्रभारी और टीडी कॉलेज बीएड विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार दुबे की देखरेख में हो रहा है। मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से 300 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। डॉ. दुबे ने बताया कि आंतरिक और बाह्य दोनों तरह के परीक्षक लगाए गए हैं, जिससे यह कार्य अगले दो से तीन दिनों में संपन्न होने की उम्मीद है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन विषयों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, उनके अंक फीड कराए जा रहे हैं। जिन विषयों का मूल्यांकन जारी है, उनके अंक भी समय पर एजेंसी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय इसी सप्ताह कई विषयों के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शंकराचार्य आज करेंगे गोरक्षा अभियान का शंखनाद:पूजा-अर्चना की, 1 दिन में निपटाने होंगे सभी कार्यक्रम
    Next Article
    यूपी बार काउंसिल चुनाव:लखनऊ हाईकोर्ट में आज से वोटिंग, 5 दिन में 27 हजार वकील डालेंगे वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment