Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएचडी फीस 60 हजार करने का आश्वासन:वित्त समिति की बैठक में शिक्षकों को मिली राहत

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में पीएचडी कर रहे शिक्षकों की फीस घटाकर 60 हजार रुपये करने का आश्वासन दिया गया है। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में अध्यापनरत पुराने शिक्षकों की पीएचडी फीस का मुद्दा बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह और महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फीस में राहत देने का अनुरोध किया था। कुलपति ने उनके आग्रह को गंभीरता से लेते हुए यह आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य शिक्षकों को शोध कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है, न कि उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना। इसके अतिरिक्त, समिति ने नए शैक्षणिक सत्र से प्रस्तावित पाठ्यक्रमों बीपीईएस (BPES) और बीएससी एजी (BSc AG) की वार्षिक फीस 14 हजार से 15 हजार रुपये के मध्य निर्धारित करने पर भी सहमति व्यक्त की। बैठक में कुलसचिव कैलाश लाल, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह और वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश घर द्विवेदी सहित वित्त समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं वित्तीय सुदृढ़ीकरण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में सड़क हादसे में आलू व्यापारी की मौत:देवा जा रही कार तालाब में डूबी, दो साल की बेटी गंभीर; बच्ची की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे लोग
    Next Article
    जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी फरियादें:शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश, लंबित मामलों पर भी मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment