Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी:गाजीपुर-जौनपुर के कॉलेजों में 20 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन

    4 hours ago

    2

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर और जौनपुर जिले के सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं। इसके तहत, छात्रों को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश पर यह फैसला लिया गया है। अब विश्वविद्यालय का पोर्टल 20 सितंबर तक खुला रहेगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कक्षाओं में प्रवेश जारी है। छात्रों का डेटा समर्थ पोर्टल पर सावधानी से भरा जाना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश फॉर्म भरते समय छात्र-छात्रा का नाम (हाईस्कूल के अंक पत्र के अनुसार स्पेलिंग), माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर और फोटो सही से अपलोड कराएं। पाठ्यक्रम और विषयों का चयन भी सही से भरवाया जाए। समर्थ पोर्टल पर डेटा अपलोड होने के बाद इसमें कोई बदलाव या सुधार नहीं हो पाएगा। ग्रेजुएशन स्तर पर जिन छात्रों की अपार आईडी नहीं बन पाई है, वे भी समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके प्रवेश ले सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटिश नागरिकता और जमीन-खरीद मामले में मौलाना की रिट खारिज:इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरवी के लिए नहीं पहुंचे वकील; 2024 में FIR पर मिली अंतरिम राहत भी खत्म
    Next Article
    अलीगढ़ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम:आईएकेटीएफ ने जलाया आशीर्वाद का दीया, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment