Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य पर शिविर:जौनपुर में शहीद दिवस पर युवाओं को राष्ट्रप्रेम का संदेश

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित रहा। इस दौरान शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के पहले सत्र में विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी और जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में छोटी सावधानियों से बड़े साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। डॉ. राठौर ने स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम से बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव दिए और 'संचार साथी' मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी प्रदान की। इसके बाद वेलनेस सेंटर की नोडल अधिकारी और अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग की डॉ. अन्नू त्यागी ने 'युवा और मानसिक स्वास्थ्य' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन विकसित करने की सलाह दी, जिससे जीवन में खुशियाँ लाई जा सकें। अगले सत्र में प्रो. हरिओम त्रिपाठी और डॉ. ममता सिंह ने शहीद दिवस और राष्ट्र प्रेम पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है और युवाओं को देशहित में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने शहीद दिवस पर आधारित भाषण, नाटक और विचार प्रस्तुत किए। भोजनावकाश के बाद, स्वयंसेवकों ने शहीदों की स्मृति में एक पदयात्रा निकाली, जिसके माध्यम से राष्ट्रप्रेम और जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी पर लंबी लाइन:बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, लोग बोले- घर में खाना भी नहीं बन पा रहा
    Next Article
    औरैया समाधान दिवस में 48 शिकायतें मिलीं:6 का मौके पर निस्तारण, DM ने दिए जरूरी निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment