Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन मंत्री ने जनआक्रोश रैली निकाली:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बलिया में महिलाओं ने किया विरोध, मंत्री ने कहा- ये महिलाओं से धोखा

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में सोमवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के साथ धोखा किया है। यह बात उन्होंने बलिया में आयोजित महिला जन आक्रोश अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। मंत्री दयाशंकर सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने सदन में इस अधिनियम के खिलाफ मतदान कर महिलाओं के हितों के विरुद्ध कार्य किया है। मंत्री ने इसे देश की आधी आबादी के साथ धोखा करार दिया। जन आक्रोश यात्रा निकाली गई बलिया के टाउन हॉल में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि विपक्ष की इस नीति से देश की महिलाएं आक्रोशित हैं। इसी विरोध को दर्ज कराने के लिए टाउन हॉल से चौक तक एक जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। मंत्री बोले- महिलाएं अपने वोट के ताकत का एहसास कराएंगी इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और शहर के शहीद चौक पर विपक्ष का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। दयाशंकर सिंह ने विपक्षी दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब वे चुनाव में जनता के बीच वोट मांगने आएंगे, तो महिलाएं उन्हें अपने वोट की ताकत का एहसास कराएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे उन्हें उनके कार्यों का जवाब अवश्य देंगी। परिवहन मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2029 तक महिलाओं को आरक्षण का अधिकार निश्चित रूप से मिल जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं ने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़े, बिजली घर फेंके:बिजली घर पर विभाग के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी, बोलीं- नहीं चाहिए, अपने मीटर वापस लो
    Next Article
    एटा में बाढ़ पूर्व तैयारियों पर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक:डीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment