Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बाढ़ पूर्व तैयारियों पर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक:डीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में यह बैठक संपन्न हुई, जिसमें बाढ़ और जलभराव से होने वाली संभावित क्षति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संभावित जलभराव वाले और संवेदनशील स्थलों की पहचान कर उनकी अद्यतन सूची तैयार रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई के लिए सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। सिंचाई विभाग को नहरों, बम्बों, रजवाहों और सहायक जल स्रोतों की समय पर सिल्ट सफाई तथा मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा गया। तटबंधों, बांधों और नहरों का नियमित निरीक्षण कर उनकी सुदृढ़ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, जलस्तर की निगरानी और संबंधित सूचनाओं के समय पर आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम स्तर पर जल निकासी और सिंचाई व्यवस्थाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को संभावित जलजनित रोगों से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं, चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों का परीक्षण किया जाए। विद्युत विभाग को आपात स्थिति में निर्बाध और वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी संभावित स्थिति में त्वरित सूचना प्रणाली को सक्रिय रखा जाए और जनसामान्य को जागरूक करने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश मौर्य, सभी उपजिलाधिकारी, सभी तहसीलदार, तथा सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, पंचायत राज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन मंत्री ने जनआक्रोश रैली निकाली:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बलिया में महिलाओं ने किया विरोध, मंत्री ने कहा- ये महिलाओं से धोखा
    Next Article
    एआई रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है:देवरिया में एआई वर्कशॉप का आयोजन, पॉकेट टीचर की तरह काम बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment