Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार के 3 शव मिले, 21 घंटे बाद पहुंचे एसपी:4 लोग गिरफ्तार, बेटे का 10 मार्च को जन्मदिन था, पिता को खर्च को दिए थे 170 रुपए

    9 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में बुधवार शाम घर में मां-बेटे और देवर के शव मिलने के मामले को पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या बताया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसके आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव का है। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता तब चला जब मृतका के सुशील श्रीवास्तव घर पहुंचे और दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पड़ोसियों ने ताला तोड़कर अंदर देखा। अंदर दो लोग मृत पड़े थे, जबकि सुशील श्रीवास्तव कुर्सी पर बैठे हुए सांस ले रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उनकी भी मौत हो गई। घटना के लगभग 21 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान सुशील श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और बेटे अमर के रूप में हुई। पड़ोसी भानुमती ने बताया, परिवार करीब 3 साल पहले यहां रहने आया था। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। 10 मार्च को था अमर का जन्मदिन अमर का जन्मदिन 10 मार्च को था। उसके पिता ने बताया कि अमर ने उन्हें खर्च के लिए 170 रुपए दिए थे। उन्होंने कहा कि बेटे ने कभी कर्ज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी, जबकि सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर लखनऊ से अमर की मौसी ममता श्रीवास्तव और उनकी बेटी तान्वी श्रीवास्तव सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अमर की बहन दीपिका श्रीवास्तव अचेत अवस्था में थीं, जो परिचितों की आवाज सुनकर रोने लगीं। 21 घंटे बाद पहुंचे एसपी, परिजनों ने जांच की मांग की दैनिक भास्कर की टीम रात करीब 1 बजे तक घटनास्थल पर मौजूद रही। घटना के 21 घंटे बाद दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन मिनट रुककर लौट गए। इस दौरान मृतक की मौसी और बहन ने पुलिस कप्तान से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। अमर की बहन तान्वी ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उनका भाई कुछ दिन पहले होली के दौरान काफी खुश था, इसलिए वह अचानक आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि जहर खाने और गर्दन पर ब्लेड से वार किए जाने की बात सामने आई है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि सुसाइड नोट की लिखावट उनके भाई की नहीं है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। एडीजी और आईजी ने भी जताई नाराजगी घटना के बाद देर रात पहुंचे एडीजी ज्योति नारायण और आईजी अजय मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उस दौरान फतेहपुर एसपी के मौके पर न पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। एसपी के जाने के बाद दैनिक भास्कर की टीम पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां शुरुआत में परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखा। करीब 2 बजे मृतक के बड़े भाई का बेटा प्रशांत श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद अमर के पिता और अन्य परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया, जब पुलिस घर के अंदर गई तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में पुलिस ने जब सुसाइड नोट दिखाया तो लिखावट उनके बेटे की ही लगी। उन्होंने कहा, बेटे ने जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उन्हें वे सभी जानते हैं। हालांकि कर्ज के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि चाचा-भतीजा साथ में काम करते थे। हिसाब-किताब का काम चाचा ही देखते थे। परिजनों ने यह भी कहा, अगर व्यापार में कोई कर्ज था तो उसकी चर्चा कभी परिवार में नहीं हुई। एसपी अनूप सिंह ने बताया, संजय सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले में एक अधिवक्ता की गिरफ्तारी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे ने एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। एक साथ जलीं 3 चिताएं, नम हुईं आंखें शाम 4:50 बजे भिटौरा घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। एक साथ तीन चिताएं जलने का दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं शाम 5:10 बजे पुलिस नामजद चार आरोपियों संजय सिंह, पप्पू उर्फ दिलीप त्रिवेदी, शुभम और सोनू को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय लेकर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    31 स्टोन क्रेशर स्वामियों को नोटिस:बिजनौर में स्टॉक में अंतर मिलने पर प्रशासन-खनिज विभाग की कार्रवाई
    Next Article
    गाजीपुर में ममता बनर्जी का पुतला दहन:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान पर भाजपा का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment