Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:11 की मौत, इनमें 8 बच्चे; तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 3 ढह गए। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन 2 किमी है। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। 10 बुलडोजरों से मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस को शक है कि मलबे के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 3 की जान गई है। बाकी 8 मरने वाले आस-पास के घरों के हैं। धमाका कैसे हुआ, पुलिस पता लगा रही है। हालांकि प्रयागराज में स्वरूप रानी अस्पताल पहुंची रानी ने बताया- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मकान की तीसरी मंजिल में 8 फीट का छेद हो गया। एक मंजिला अवैध फैक्ट्री 600 वर्गफीट में बनी थी। मालिक का नाम आदिल है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री के बगल में नई बस्ती बस रही थी। आदिल, पिता नौशाद, चाचा शकील और तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनी हैं। डीएम अमित पाल शर्मा ने कहा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। हादसे की तस्वीरें देखिए- डिप्टी सीएम केशव ने घायलों से मुलाकात की सीएम योगी ने मुआवजे का ऐलान किया। घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख दिए जाएंगे। केशव मौर्य ने प्रयागराज के SRN अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है। उनके इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। मामले में DM और SSP को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्बेकिस्तान में मोदी ने छात्रों से बात की:स्टूडेंट्स ने पीएम की कविताओं को हिंदी में सुनाया; मोदी बोले- भावनाएं बिल्कुल मेरे दिल जैसी थीं
    Next Article
    मायावती ने उमाशंकर सिंह के बेटे को लॉन्च किया:पहली बार बसपा की बैठक में शामिल हुए, पिता की सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment