Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज जंक्शन पर नकली RPF दारोगा पकड़ा:3 महीने से स्टेशन पर चेकिंग कर रहा था, पत्नी से कहा था- मैं दरोगा हो गया

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज जंक्शन पर RPF ने एक फर्जी दरोगा पकड़ा। वह तीन महीने से स्टेशन पर घूम रहा था। ट्रेन में बिना टिकट चलने वालों को डरा धमकाकर वसूली कर रहा था। उसने बताया कि परिवार वालों ने जब जॉब का दबाव डाला तो उसने झूठ कहा कि वह रेलवे में दरोगा हो गया। तब उसे वह फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा है। उसके पास आरपीएफ वर्दी (स्टार, बेल्ट, मोनोग्राम, डोरी सहित, लाल रंग के जूते और खाकी मोजे मिले हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। घरवालों के दबाव में बना फर्जी दरोगा रविवार को जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह की टीम प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गश्त कर रही थी। तभी एक दरोगा संदिग्ध अवस्था में दिखा। उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह डर गया और सच कबूल दिया। उसने बताया कि मेरा नाम दिव्यांशु कुमार है। मैं गाजीपुर के थाना बरेसर के गांव रेंगा का रहने वाला हूं। मैं भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मेरे घरवालों का मुझ पर जॉब का दबाव था। एक दिन मैंने घरवालों से कह दिया कि मेरी जॉब लग गई। मैं रेलवे पुलिस में दरोगा हो गया हूं। इसके बाद मैं बाजार गया। जहां से मैंने स्टार, बैच, मोनोग्राम, नीली डोरी और लाल जूते खरीदे। 3 महीने से स्टेशन पर घूम रहा था, कर रहा था चेकिंग मैं तीन महीने से जंक्शन पर घूम रहा हूं। मैं चेकिंग करता था। बिना टिकट मुफ्त यात्रा करने वालों को डराता धमकाता था। बताया कि माघ मेले में मैं अपनी पत्नी, पिता और मां को प्रयागराज लाया था। वर्दी का रौब दिखाकर परिवार को संगम में 'सरकारी रसूख' के साथ स्नान कराया। जिसके बाद मेरे घर वाले पूरी तरह आश्वस्त हो गए कि मैं वास्तव में रेलवे पुलिस का अधिकारी हूं। क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक ने बताया कि दिव्यांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। उसके पास से पूर्ण आरपीएफ वर्दी मिली। इसके अलावा 650 रुपए नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी मिले हैं। ……………… ये खबर भी पढ़िए खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- खिलजी खानदान को जानने वाला कोई नहीं:प्रताप-पद्मिनी की वंशावली हमारे सामने, चित्तौड़गढ़ का किला भारत की अस्मिता का प्रहरी
    Next Article
    गुलाम मोहम्मद ने नारियल फोड़कर किया नौचंदी मेले का उद्घाटन:मेरठ में पहले भी हवन करने पर उठे थे सवाल, दोबारा चर्चाओं में आए रालोद विधायक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment