Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के हंडिया में सिपाही की संदिग्ध मौत:रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, डायल 112 पर थी तैनाती

    8 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात सिपाही अमर नाथ यादव (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शनिवार तड़के करीब 4 बजे हंडिया ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अमर नाथ यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के साजियाबाद थाना क्षेत्र के सिंहनाथ चुरामनपुर गांव के निवासी थे। वह 2006 बैच के हेड कांस्टेबल थे और वर्तमान में हंडिया थाने में डायल 112 पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता देवी, दो वर्ष की बेटी काजल और बड़े भाई राम विलास यादव (सेवानिवृत्त फौजी) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, सिपाही शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए कमरे से निकले थे, लेकिन वह डायल 112 पर नहीं पहुंचे। कई बार फोन करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की, जो रेलवे ट्रैक के पास मिली। मौके पर पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल चाबी लगी हालत में खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उनका शव पड़ा था। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के बड़े भाई ने घटना को लेकर लिखित तहरीर दी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसीपी हंडिया शेषधर पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। मृतक के बड़े भाई ने भी लिखित रूप से एक्सीडेंट की तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:12 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा, इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारी और एमएससी पास भी पहुंचे परीक्षा देने
    Next Article
    स्वामी चक्रपाणिनंद बोले-गौ-हत्या बंद कराने के लिए बने केंद्रीय कानून:यूपी के सीएम एक संत...खुद ले रहे हैं सख्त एक्शन,कहा-अखाड़ों की परंपराएं ही सनातन धर्म की आत्मा हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment