Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वामी चक्रपाणिनंद बोले-गौ-हत्या बंद कराने के लिए बने केंद्रीय कानून:यूपी के सीएम एक संत...खुद ले रहे हैं सख्त एक्शन,कहा-अखाड़ों की परंपराएं ही सनातन धर्म की आत्मा हैं

    10 hours ago

    2

    0

    काशी जैसे प्राचीन आध्यात्मिक केंद्र एवं अखाड़ों की परंपराएं ही सनातन धर्म की आत्मा हैं। सनातन की आत्मा का संरक्षण ही नहीं संवर्धन भी अत्यंत आवश्यक है। कलिकाल में जिस प्रकार सनातन धर्म पर आक्रमण किए जा रहे हैं, उससे रक्षा के लिए प्रत्येक सनातनी को सजग रहना होगा। ये बातें श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणिनंद गिरि ने कहीं। जगद्गुरु बनने के बाद प्रथम काशी आगमन पर हनुमान घाट स्थित अखाड़ा में आयोजित संत सभा को संबोधित कर रहे थे। हनुमान घाट पर जूना अखाड़े के संतों के साथ बैठक की स्वामी चक्रपाणिनंद गिरि ने कहा - आदिशंकराचार्य महाराज द्वारा गठन के बाद से अब तक के दो हजार वर्ष से अधिक के कालखंड में अखाड़ों ने समय-समय पर अपने आप को संवर्धित किया है। देशकाल और परिस्थितियों के अनुरूप अपने व्यवहारिक जीवन में परिवर्तन किया है, लेकिन साथ ही साथ परंपराओं से भी कोई समझौता नहीं किया है। सनातन संस्कृति के जीवंत प्रतीक सभी अखाड़ों के सशक्तिकरण से ही सनातन धर्म की रक्षा संभव होगी। इससे पूर्व हनुमान घाट स्थित अखाड़ा पहुंचने पर संतों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। जगतगुरु को विशेष साफा और विभिन्न प्रकार की जड़ी से तैयार विशिष्ट माला अर्पित की। उन्होंने अखाड़ा परिसर में प्रतिष्ठित अति प्राचीन शिवलिंग, भक्त हनुमान एवं भगवान दत्तात्रेय के विग्रह का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह कमच्छा स्थित जपेश्वर मठ गए। काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का किया दर्शन बैठक सम्पन्न करने के बाद स्वामी चक्रपाणिनंद गिरि काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे‌ उनके साथ जूना अखाड़े के संत महात्मा और नागा संन्यासी भी थे। मंदिर प्रांगणमें उन्होंने भजन भी गाया। इसके आलावा उन्होंने पूरे मंदिर का भ्रमण किया कहां मंदिर अब काफी विशाल बन गया है। उन्होंने कहा कि सभी को सनातन एकता बना कर रखना है। गौ हत्या बंद करने की उठाई मांग जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि ने कहा कि अपने गुरु पूज्य महंत हरि गिरि से आज्ञा लेकर जल्द हिंदू स्वाभिमान यात्रा श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से निकालेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत हैं। वह खुद गो हत्या पर सख्त एक्शन लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से गो हत्या बंद करने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाए जाने की भी मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के हंडिया में सिपाही की संदिग्ध मौत:रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, डायल 112 पर थी तैनाती
    Next Article
    जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में चुनाव की तारीख तय:मिर्जापुर में न्यायालय के निर्देश पर मतदान, 26 अप्रैल को वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment