Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश:तेज हवा चल रही, पकी धान की फसल गिरी; गलियों में पानी भरा

    13 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में पिछले 24 घंटे से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश और हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को पिछले दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो दिनों तक तेज धूप निकल रही थी। इससे दिन का तापमान 38 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा था। उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। इसके बाद गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदला। आसमान में काले घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इसके बाद से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 2 तस्वीरें देखिए… आज भी तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह धान की फसल खेतों में गिर रही है। इससे तैयार फसल को नुकसान होने की आशंका है। किसान अब बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में खड़ी फसल की कटाई शुरू की जा सके। किसानों का कहना है कि अगर बारिश का दौर लगातार जारी रहा तो धान की फसल को और नुकसान हो सकता है। अब उनकी नजरें मौसम साफ होने और बारिश रुकने पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में अचानक हुई हल्की बारिश:काले बादलों के साथ हुई, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली
    Next Article
    उन्नाव में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगी:भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की जानकारी ली, जिलाध्यक्ष ने योजनाओं की सराहना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment