Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती लगाएगा स्वास्थ्य शिविर:वंचित बस्तियों के 15 हजार लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

    15 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर सेवा भारती प्रयागराज विभाग 14 अप्रैल को शहर की वंचित बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाएगा। इस अभियान में करीब 15 हजार नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक टेस्ट और प्रारंभिक इलाज किया जाएगा। जिले के 165 शिविरों में जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए रेफरल और मार्गदर्शन भी मिलेगा। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर किया जाएगा। सेवा भारती का यह प्रयास उन क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का है, जहां चिकित्सा सुविधाओं और जागरूकता की कमी बनी हुई है। यह ‘सबका साथ, सबका स्वास्थ्य’ की भावना को मजबूत करेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए काशी प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय ने कहा क बाबा साहब ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान अवसर देने का मार्ग दिखाया। सेवा भारती उसी भावना से कार्य कर रही है। यह अभियान उस विचार का विनम्र प्रयास है। प्रयागराज विभाग के सेवा प्रमुख वीर कृष्ण ने बताया कि हमारा लक्ष्य केवल इलाज नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना भी है, ताकि लोग खुद अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वहीं सेवा भारती प्रयागराज के मंत्री डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और पंद्रह सौ वॉलेंटियर जांच, परामर्श और दवाओं की व्यवस्था करेगी। मरीजों को निरंतर इलाज के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। NMO के प्रांत सचिव डॉ. राजेश राय ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज के सहयोग और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से चलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की:हरदोई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया
    Next Article
    रामपुर महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र आयोजित:27 मामलों की सुनवाई, 4 में सुलह, 5 निरस्त किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment