Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अप्रैल में ही तपिश का कहर, तापमान 43°C:स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग

    8 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अप्रैल के मध्य में ही तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। हालात इतने गंभीर हैं कि जिले में अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच गया, जिससे यह प्रदेश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है। वहीं बांदा 44°C के साथ सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। सुबह होते ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है और दोपहर तक हालात और भी भयावह हो जाते हैं। गर्म हवाएं और चुभती धूप ऐसा एहसास कराती हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे सिर ढककर, छाता लेकर या छांव में रुकते हुए आगे बढ़ते नजर आते हैं। स्कूली बच्चों पर सबसे ज्यादा असर इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखा जा रहा है। दोपहर के समय छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे वे थकान और लू जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। कई बच्चे गर्मी से बेहाल दिखाई देते हैं। अभिभावक बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए टोपी, छाता, पानी की बोतल, ग्लूकोज और फुल स्लीव कपड़े देकर स्कूल भेज रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग तेज बच्चों और अभिभावकों ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि यदि सुबह जल्दी छुट्टी कर दी जाए तो बच्चों को तेज धूप से बचाया जा सकता है। साथ ही स्कूल परिसरों में ठंडे पानी और वाटर कूलर की बेहतर व्यवस्था करने की मांग भी उठ रही है। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीवर में उतरे पार्षद बोले-5 घंटे अधिकारियों-कर्मचारियों का इंतजार किया:नहीं आए तो खुद नीचे उतरा, जनता ने मुझे चुना, तो जिम्मेदारी भी मेरी
    Next Article
    नोएडा में कार में लगी आग:शॉट सर्किट हो सकती है वजह, चालक सुरक्षित, 30 मिनट में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment