Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीवर में उतरे पार्षद बोले-5 घंटे अधिकारियों-कर्मचारियों का इंतजार किया:नहीं आए तो खुद नीचे उतरा, जनता ने मुझे चुना, तो जिम्मेदारी भी मेरी

    10 hours ago

    2

    0

    महेश बिल्डिंग के पास पब्लिक चोक सीवर से परेशान थी। अपशब्द कह रही थी। मैं 5 घंटे से सीवर-नाला सफाई के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों का इंतजार कर रहा था। मुझे लगा मेरी जिम्मेदारी है, जनता ने मुझे वोट दिया है। कई दिनों से जलकल के अधिकारी सिर्फ समय दे रहे थे, इसलिए मैं खुद ही नाले में सीढ़ी लगाकर सफाई करने उतर गया। ये कहना है कानपुर के बाबूपुरवा वार्ड 105 के सपा पार्षद मोहम्मद मेराज का। 16 अप्रैल को इलाके में नाला-सीवर भरने की समस्या के बाद वे खुद सफाई के लिए नाले में उतर गए थे। 1971 की पुरानी लाइन बनी परेशानी की वजह मेराज ने कहा- वार्ड में 1971 में डाली गई चीनी मिट्टी की पुरानी सीवर लाइन आज भी कई जगह काम कर रही है, जो बार-बार चोक हो जाती है। पिछले दो वर्षों में कुछ हिस्सों में नई लाइन डाली गई है, लेकिन कई इलाकों में अब भी समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों का बार-बार ट्रांसफर होने से दिक्कत उन्होंने बताया कि जोन के अधिकारियों का बार-बार ट्रांसफर होने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। नए अधिकारी क्षेत्र को ठीक से समझ नहीं पाते और काम टलता रहता है। पार्षद ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें सिर्फ “आज आएंगे, कल आएंगे” का आश्वासन मिलता रहा। वीडियो वायरल होते ही पहुंचे अधिकारी मेराज ने बताया कि जैसे ही उनका नाले में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, थोड़ी ही देर में अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सफाई का काम शुरू कराया। अब समस्या का समाधान भी कर दिया गया है। कम से कम समय तो बताएं अधिकारी पार्षद ने कहा कि अधिकारियों को कम से कम यह स्पष्ट करना चाहिए कि काम कब होगा, ताकि वे जनता को सही जानकारी दे सकें। केवल आश्वासन देने से समस्या और बढ़ती है। फिलहाल सफाई कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया के कैफ्री गोल्ड लोन ऑफिस में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने बुझाया; कोई हताहत नहीं
    Next Article
    प्रयागराज में अप्रैल में ही तपिश का कहर, तापमान 43°C:स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment