Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में भाजपा पार्षद पर FIR:डिप्टी CM केशव मौर्य से यूजीसी पर सवाल पूछने पर युवक को पीटा था

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में UGC के मुद्दे पर सवाल पूछना एक युवक को भारी पड़ गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने सवाल उठाने से नाराज भाजपा पार्षद और उनके समर्थकों पर युवक के साथ मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर दारागंज पुलिस ने अल्लापुर के भाजपा पार्षद विनय मिश्रा समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कोरांव के बड़ोखर निवासी रोहित कुमार तिवारी उर्फ काका का आरोप है कि रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने UGC के मुद्दे पर डिप्टी सीएम से सवाल किया। आरोप है कि इससे नाराज पार्षद विनय मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने उन्हें पीटने के साथ गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर बचाया रोहित के मुताबिक, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों के चंगुल से बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद सोमवार को पीड़ित ने दारागंज थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्षद बोले- बदनाम करने की साजिश वहीं, भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई। उन्होंने पूरे मामले को प्रायोजित बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। दारागंज थाना प्रभारी हरिकेश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स देख यूपी BJP में टेंशन:5 गुना तेज बढ़ रहे इंस्टा फॉलोअर, चुनाव पर क्या असर होगा
    Next Article
    ऋषिकेश में गंगा से मिली UP के बिजनेसमैन की बॉडी:रिजॉर्ट चलाते थे, स्टाफ को दिया सुसाइड नोट; पत्नी बोली- दोस्तों से विवाद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment