Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बेकाबू कार ने बारातियों को रौंदा:फूलपुर में द्वारचार के दौरान 2 की मौत, 9 घायल

    15 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौड़ई ग्राम पंचायत के कटौता मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। द्वारचार की रस्म के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने पहले सड़क पर खड़े डीजे में टक्कर मारी, फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े बारातियों और घरातियों को रौंद दिया।इस भीषण हादसे में घराती पक्ष के रमेश चंद्र (32 वर्ष) और बाराती पक्ष के दीपांशु उर्फ दीपू (17 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। रमेश की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई, जबकि दीपांशु ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में करीब नौ और लोग घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले सीएचसी फूलपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़ घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीद लोगों के मुताबिक गुस्साए लोगों ने सड़क से गुजर रहे कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने वाहन को आगे-पीछे तेजी से दौड़ाया, जिससे कई और लोग उसकी चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी चालक फरार हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश की जा रही है। आधे घंटे में कराई गई शादी दुखद घटना के बावजूद परिजनों ने हालात को संभालते हुए करीब आधे घंटे के अंदर दोनों बेटियों की शादी की रस्में पूरी कर विदाई कर दी। फूलपुर एसीपी विवेक यादव के अनुसार, “हादसे में एक बाराती और एक घराती की मौत हुई है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या; वाराणसी में सिर और चेहरा कूचा
    Next Article
    मेरठ में लापरवाही पर एसएसपी सख्त:दो चौकी इंचार्ज और एक सिपाही निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment