Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बाप ने बेटे की सिर कूचकर हत्या की:जूसर के हैंडल से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी और दोनों बच्चों को धमकाते हुए भागा

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की सिर कूंचकर हत्या कर दी। रात वह बेटे को छत से जगाकर अपने कमरे में ले गया और ताबड़तोड़ जूसर के हैंडल से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मां और दोनों भाई कमरे की ओर दौड़े तो देखा चारों ओर खून ही खून फैला हुआ है। आरोपी पप्पू जायसवाल (45) ने तीनों को धमकाया और भाग गया। मां ने देखा बेटा प्रियांशु जायसवाल (18 साल) खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। वारदात करेली थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… करेली की चाट वाली गली में आरोपी पप्पू जयसवाल (45 साल) अपनी पत्नी और बेटों के साथ रहता है। पप्पू सब्जी बेचने का काम करता है। उसके तीन बेटों में प्रियांशु सबसे बड़ा था। वह जूस की दुकान चलाता था। प्रियांशु की मां ने बताया- रोज की तरह शुक्रवार रात को तीनों बेटों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद सभी छत पर सोने चले गए। पता नहीं किस समय बेटा नीचे गया। लेकिन रात में 2 बजे चीखने की आवाज आई तो मैं दोनों बेटों के साथ नीचे कमरे में गई। देखा पप्पू के हाथ में जूसर का हैंडल था और बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। पप्पू ने कहा- मैंने प्रियांशु को मार दिया है और अगर तुम लोग सामने से नहीं हटे तो तुम्हें भी मार दूंगा। ये कहते ही आरोपी पप्पू मौके से भाग गया। पत्नी पर था शक, रात में हुआ था झगड़ा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पप्पू को अपनी पत्नी पर शक था। वह बेटे और पत्नी पर शक करता था। इस बात को लेकर रात में उसने झगड़ा भी किया था। पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ साल पहले पति उस पर देवर से अवैध संबंध का शक जताता था। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘खुद भूखे रहकर मुझे खिलाया’:12वीं के लखनऊ टॉपर सुभान बोले- सफल होकर मां को दिलाऊंगा घर; पापा के सपने को करूंगा पूरा
    Next Article
    शिवपुरी में पलटी कार, 5 दोस्तों में एक की मौत:दो युवती समेत चार घायल, आगरा से महाकालेश्वर दर्शन करने जा रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment