Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बारिश थमते ही निकली चटक धूप:उमस भरी गर्मी बढ़ी, शाम को फिर बारिश के आसार

    5 hours ago

    2

    0

    पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ हो गया। सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। धूप के साथ उमस बढ़ने से सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। पिछले तीन दिनों से प्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही थी। बुधवार और गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई। अब शुक्रवार सुबह बारिश थमने के बाद तेज धूप निकल आई है। इससे तापमान बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी भी बढ़ गई है। शाम को फिर बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण बीच-बीच में बारिश की संभावना बनी हुई है। शाम तक तेज बारिश होने के आसार हैं और इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल सुबह तेज धूप और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि बादल बनने पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में कुर्क 22 एकड़ जमीन पर खेती की शिकायत:हाईकोर्ट ने मांगी DM-एसडीएम से रिपोर्ट, कोर्ट ने पूछा- शिकायतों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई
    Next Article
    अछनेरा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम:स्वास्थ्य केंद्र में सैकड़ों मरीजों को फल वितरित, टीबी मरीजों को मिलीं किटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment