Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में चौकी के सामने काली थार से स्टंट:पांच राउंड नचाया, पुलिस ने 54 कैमरों के फुटेज से ट्रेस करते हुए कार सीज की

    16 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में रविवार सुबह एक थार चालक ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर स्टंटबाजी की। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ, जहां चालक बेखौफ अंदाज में अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाता रहा। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद 54 कैमरों के फुटेज से कार को ट्रेस कर इसे सीज कर दिया। अचानक चौराहे पर पहुंचा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्लैक रंग की थार कार अचानक चौराहे पर पहुंची और चालक ने उसे तेज गति से घुमाना शुरू कर दिया। करीब पांच राउंड तक कार को सर्किल में घुमाया गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घटना सुबह के समय की है, जब ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। फिर भी जिस तरह से स्टंट किया गया, उससे किसी भी वक्त गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने सुभाष चौराहे और आसपास के कैमरों के फुटेज चेक किए तो पता चला कि घटना के बाद चालक कार लेकर किधर से भागा। इसके बाद पुलिस ने प्रयागराज से ट्रैफिक चौराहे और म्योर रोड तक लगे 54 कैमरों के फुटेज की पड़ताल करते हुए कार को ट्रेस कर लिया। म्योर रोड का रहने वाला युवक चला रहा था पुलिस की जांच में पता चला कि यह कार कर्नलगंज में म्योर रोड द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहने वाली महिला के नाम पर है। उनके पति सुशील मिश्रा हैं और घटना के वक्त गाड़ी उनका बेटा राजशेखर मिश्रा चला रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई थार को कब्जे में लेकर इसे सीज कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ की नई सीडीओ बनी श्रुति शर्मा:मुकेश चंद्र HDA उपाध्यक्ष बने, हापुड़ CDO भेजे गए झांसी
    Next Article
    सुल्तानपुर के नए डीएम बने आईएएस इंद्रजीत सिंह:कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया, 15 महीने रहा जिले में कार्यकाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment