Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर के नए डीएम बने आईएएस इंद्रजीत सिंह:कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया, 15 महीने रहा जिले में कार्यकाल

    3 hours ago

    2

    0

    रविवार देर रात कुल 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में सुल्तानपुर के जिलाधिकारी (डीएम) का भी स्थानांतरण हुआ है। आईएएस इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि निवर्तमान डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया है। कुमार हर्ष ने सुल्तानपुर में लगभग पंद्रह माह तक जिले की कमान संभाली थी। उन्हें 17 जनवरी 2025 को शासन द्वारा यहां का डीएम नियुक्त किया गया था और उन्होंने 18 जनवरी को कार्यभार ग्रहण किया था। उनसे पहले कृतिका ज्योत्स्ना सुल्तानपुर की डीएम थीं। नए डीएम इंद्रजीत सिंह इससे पहले विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपीनेडा के पद पर कार्यरत थे। वे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इंद्रजीत सिंह का पारिवारिक पृष्ठभूमि सेना से जुड़ी है, उनके पिता भारतीय वायुसेना में थे। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करते हुए उन्होंने अनुकूलता और अनुशासन सीखा। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बीएससी की पढ़ाई की और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से एमएससी (एप्लाइड फिजिक्स) में टॉप किया। यूपीएससी की राह उनके लिए आसान नहीं थी। पहले तीन प्रयासों में उन्होंने फिजिक्स को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना, लेकिन सफल नहीं हो पाए। यूपीएससी से पहले, इंद्रजीत सिंह ने बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में कार्य किया और मैसूर में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर पांच साल सेवा दी। इन अनुभवों ने उन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनता की जरूरतों को समझने में मदद की। बार-बार असफल होने के बाद, उन्होंने अपने चौथे प्रयास में वैकल्पिक विषय बदलकर फिजिक्स से सोशियोलॉजी कर लिया। उन्होंने मेन्स परीक्षा पास की, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बना पाए। इसके बाद, पांचवें प्रयास में उन्होंने फिर से सोशियोलॉजी के साथ प्रयास किया और इस बार न केवल सफल हुए, बल्कि अच्छी रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बने और उत्तर प्रदेश कैडर में तैनात हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चौकी के सामने काली थार से स्टंट:पांच राउंड नचाया, पुलिस ने 54 कैमरों के फुटेज से ट्रेस करते हुए कार सीज की
    Next Article
    हापुड़ में आज 4 घंटे बिजली कटौती:तकनीकी कार्य से कई मोहल्लों में आपूर्ति रहेगी बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment