Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल:तापमान 40°C के पार, स्कूली बच्चों और अभिभावकों की बढ़ी मुश्किलें

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही कड़ी धूप पड़ने लगती है और ऐसा महसूस होता है मानो आसमान से आग बरस रही हो। अप्रैल महीने में ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले तीन दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे धूप से बचने के लिए गमछा, छाता और पेड़ों की छांव का सहारा लेते नजर आते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। दोपहर में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ रहा है, जिससे वे काफी परेशान दिख रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों को लेने जाते समय धूप से बचने की कोशिश करते नजर आए। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए अभिभावक कई उपाय कर रहे हैं। कोई बच्चों को टोपी और छाता दे रहा है, तो कोई पानी की बोतल, ग्लूकोज और फुल स्लीव कपड़े पहनाकर स्कूल भेज रहा है। वहीं, कुछ बच्चों ने स्कूल की टाइमिंग बदलने और परिसर में वाटर कूलर की व्यवस्था करने की मांग की है। बच्चों का कहना है कि तेज धूप में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप और गर्मी से बचने के आसान उपाय:
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, जिलाधिकारी:औरैया में फर्जी बीज और रसायन पर रोक, प्रशासन सख्त
    Next Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने बेड़ियों में जकड़कर किया प्रदर्शन:सोनभद्र में बदहाल स्वास्थ्य-जल आपूर्ति पर जिलाधिकारी कार्यालय घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment