Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यकर्ताओं ने बेड़ियों में जकड़कर किया प्रदर्शन:सोनभद्र में बदहाल स्वास्थ्य-जल आपूर्ति पर जिलाधिकारी कार्यालय घेरा

    9 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और जल आपूर्ति की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुद को बेड़ियों में बांधकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का शोषण हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक महीने तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे निजी अस्पतालों को लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं की स्थिति को सबसे गंभीर बताया। उनके अनुसार, कॉलेज में पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को पानी लेने के लिए तीन मंजिल नीचे उतरना पड़ता है। इस दौरान कई महिलाएं दर्द से कराहती नजर आईं, जो स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के सामने विरोध दर्ज कराते हुए उनके पैर भी पकड़े। सपा नेताओं ने कहा कि वे जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। सपा नगर अध्यक्ष पार ब्रह्म सिंह सरदार ने आरोप लगाया कि जिले का स्वास्थ्य विभाग दयनीय स्थिति में है और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने पर कार्यकर्ताओं को मुकदमों का डर दिखाया जाता है। सपा नेताओं ने सरकार की "हर घर जल" योजना को भी विफल बताया। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के बावजूद कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और योजना में भ्रष्टाचार तथा अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि एक ओर सरकार "नारी शक्ति" की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य और जल आपूर्ति की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में अशोक केवट, शौर्य त्रिपाठी, शिवा यादव, मनीष केडिया, विकास यादव, जुनैद अंसारी, सरोज पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल:तापमान 40°C के पार, स्कूली बच्चों और अभिभावकों की बढ़ी मुश्किलें
    Next Article
    कौशांबी में नगर पालिका में निर्माण कार्य लंबित, डीएम नाराज:जिलाधिकारी ने नगर निकायों और डूडा के कार्यों की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment