Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में DJ धुन पर देर रात तक झूमा शहर:मशहूर कपड़ा फाड़ होली में उमड़ी भीड़, रंग-गुलाल के साथ जमकर मस्ती

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में होली का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। शहर की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध लोकनाथ की कपड़ा फाड़ होली के पहले दिन देर रात तक युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोकनाथ की संकरी गलियों में हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से पहुंचकर इस अनोखी परंपरा का हिस्सा बने। देखें तस्वीरें… डीजे की धुनों पर युवा जमकर नाचते-झूमते नजर आए। इस खास परंपरा में लोग एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर उन्हें हवा में उछालते हैं, जिसे यहां की पुरानी और अनोखी होली की परंपरा माना जाता है। रंग, गुलाल और संगीत के बीच पूरी रात लोकनाथ की गलियां उत्साह और उमंग से भरी रहीं। होली की बात हो और प्रयागराज की मशहूर ठंडई का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। उत्सव में शामिल लोग ठंडई का आनंद लेते हुए होली के रंग में सराबोर नजर आए। प्रयागराज में लोकनाथ की यह खास होली दो दिनों तक चलती है। पहले दिन जहां युवाओं का जोश और उमंग देखने को मिला, वहीं दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शहर में होली की पहचान अब लोकनाथ की इस अनोखी ‘कपड़ा फाड़ होली’ से जुड़ चुकी है, जिसे देखने और इसमें शामिल होने के लिए हर साल हजारों लोग प्रयागराज पहुंचते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुगलसराय में दरोगा-सिपाही पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार:होली पर हुड़दंग करने वाले जेल भेजे गए, पुलिस आज मनाएगी त्योहार
    Next Article
    लखनऊ में पुलिस की होली:गोली चल जावेगी गाने पर महिला पुलिसकर्मियों ने किया डांस, हजरतगंज से निकली शोभा यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment