Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुगलसराय में दरोगा-सिपाही पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार:होली पर हुड़दंग करने वाले जेल भेजे गए, पुलिस आज मनाएगी त्योहार

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले में होली के दौरान हुड़दंग मचाने और माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर 4 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। अलीनगर थाना क्षेत्र में दरोगा और मुख्य आरक्षी चालक पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह घटना मंगलवार देर रात डीजल कॉलोनी स्थित शराब ठेका और होलिका स्थल के पास हुई। उपनिरीक्षक दिनेश सिंह डीजे बंद कराने और होलिका स्थल की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे थे। होलिका के समीप तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जिस पर पुलिस टीम ने नियमों का पालन कराने का प्रयास किया। इसी दौरान दरोगा दिनेश सिंह स्थिति की तस्वीरें ले रहे थे। आरोप है कि कुछ युवकों ने इसका विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आए। हमलावरों ने दरोगा को घेर लिया, उनकी वर्दी फाड़ दी और चालक सिपाही के साथ भी हाथापाई की। इस हमले में दरोगा दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका और चालक सिपाही का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। अलीनगर पुलिस ने जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश, गोलू, संतोष यादव और चंदन उर्फ सेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस बीच, चंदौली पुलिस आज पुलिस लाइन में होली का त्योहार मनाएगी। बुधवार को होली के दिन कड़ी ड्यूटी के बाद, गुरुवार को आईपीएस अधिकारियों सहित सभी पुलिसकर्मी और अफसर उत्सव मनाएंगे। दोपहर में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी मस्ती करेंगे और पुलिस लाइन में जमकर रंग-गुलाल उड़ेंगे। इससे पहले बुधवार को जिले में होली मनाई गई थी। जिलाधिकारी आवास पर डीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की:मेरठ में बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी; 6 माह का बच्चा, पति लाश देखकर बेसुध
    Next Article
    प्रयागराज में DJ धुन पर देर रात तक झूमा शहर:मशहूर कपड़ा फाड़ होली में उमड़ी भीड़, रंग-गुलाल के साथ जमकर मस्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment