Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:कार्यकर्ताओं ने लातों से कुचला, पुलिस से नोकझोंक हुई

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बालासन चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना दिया। इस दौरान भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। रैली आगे बढ़ने के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला निकाला और सड़क पर उसे जला दिया। पुतला जलाए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे छीनने का प्रयास किया। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस पुतला नहीं छीन सकी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पूरी तरह जला दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता जल चुके पुतले को पैर से कुचलते भी नजर आए। इस दौरान मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन में शामिल सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि कांग्रेस देशभर में चुनाव की निष्पक्षता और वोट की सुरक्षा को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी कई मौकों पर चुनाव में कथित गड़बड़ियों और 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया है। ये आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग उज्ज्वल रमण सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का गठन चुनाव की शुचिता बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हुआ था। कांग्रेस सांसद ने उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की आशंका का भी आरोप लगाया। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े विवादों पर अपनी ओर से अलग पक्ष रखा है। राहुल गांधी, खड़गे और प्रियंका के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखने का दावा उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में वोट की सुरक्षा के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से देशभर में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पोस्टर जलाया:कलेक्ट्रेड परिसर में प्रदर्शन कर जेल भेजने की मांग की, वोट चोरी का आरोप
    Next Article
    ताजमहल के अंदर दो फोटोग्राफरों में मारपीट:पर्यटकों की फोटो खींचने को लेकर चले लात-घूंसे, एक का सिर फटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment