Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा,20 लोगों के दबने की आशंका:रेस्क्यू जारी; 1 किमी तक फैली गैस, मैनेजर को हिरासत में लिया गया

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर ढाई बजे फाफामऊ इलाके में हुआ। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। उसे थाने लेकर गई है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घायलों को उठाकर ले जा रहे हैं। कोल्ड समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा है। यह करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:किम जोंग उन तीसरी बार नॉर्थ कोरिया के चीफ बने, साउथ कोरिया को दुश्मन देश का दर्जा देने पर विचार
    Next Article
    जिला मुख्यालयों पर एक सप्ताह की विशेष सर्विस कैम्प:परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों में वितरित 2.09 लाख टैबलेट्स-मोबाइल का रिपेयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment