Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मजार पर इंडिया की जीत की दुआ:लखनऊ-अयोध्या में हवन, मुरादाबाद में यूनिपोल पर चला लाइव; भारत-पाकिस्तान मैच के मोमेंट्स

    16 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की है। श्रीलंका के कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। मैच के दौरान यूपी में लोगों का जोश हाई रहा। प्रयागराज में 14 पीर मजार पर इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी गई। लखनऊ-अयोध्या समेत कई जिलों में हवन-पूजन किया। मुरादाबाद में यूनिपोल पर राह चलते लोगों ने लाइव मैच देखा। मंत्री संजय निषाद ने क्रिकेट के बहाने पाकिस्तान पर कटाक्ष किया। कहा- देश की भावनाओं का जुड़ाव खेल से है।...जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो सड़क पर कुत्ते इसलिए मरते हैं, क्योंकि वह निर्णय नहीं ले पाते कि इधर जाना है या उधर। यही कुछ देशों का यही हाल हो गया है। वह निर्णय नहीं ले पा रहे कि देश कैसे चलाना है, किससे संबंध रखने हैं। उधर, लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया का ड्रेस पहनकर शिव जी को जलाभिषेक किया। भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए संतों ने अनुष्ठान और यज्ञ किए। काशी में सिंधिया घाट पर फैंस ने विशेष पूजा की। ‘हर- हर महादेव’के जयघोष किए गए। फैंस के हाथों में पाकिस्तान को रेल दिया जाएगा... स्लोगन लिखे पोस्टर रहे। फैंस ने गंगा तट पर दीप जलाकर भारत की जीत की कामना की। भारत-पाक के बीच इससे पहले एशिया कप में 28 सितंबर 2025 को मुकाबला हुआ था। भारत ने ये मैच जीता था। लखनऊ में केडी सिंह बाबू हास्टल में मैच की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी खिलाड़ियों के लिए मैच देखने का खास इंतजाम किया गया था। देखिए 2 तस्वीरें… मैच से पहले फैंस के कार्यक्रम को देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में वेनेजुएला से जुड़े तेल टैंकर को कब्जा में लिया
    Next Article
    कानपुर में दो बसों के बीच दबकर क्लीनर की मौत:बैक कराने के दौरान हुआ हादसा, रिटायर्ड दरोगा की है ट्रैवल्स एजेंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment