Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में नशेड़ी युवक पुलिस चौकी में घुसा:सरकारी फाइलें-कुर्सियां फेंकी, मंत्री और पुलिस को दीं गालियां; लोगों को लाठी लेकर दौड़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के यमुनानगर जोन में पुलिस की कार्यशैली पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब एक नशेड़ी युवक ने दिन-दहाड़े पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। घटना नैनी थाना क्षेत्र की गंगोत्री नगर पुलिस चौकी की है। दरअसल, बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक नशे की हालत में चौकी पर पहुंचा। उस वक्त संयोग से चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। खाली चौकी देख युवक का हौसला बढ़ गया। उसने अंदर रखी सरकारी फाइलों को उठा-उठाकर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, चौकी में रखी मेज और कुर्सियों को भी घसीटकर बाहर फेंक दिया। मंत्री और पुलिस को दी गालियां हंगामा यहीं नहीं रुका। चौकी से बाहर निकलकर युवक ने शहर के एक मंत्री और पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हाथ में लाठी लेकर आने-जाने वाले लोगों को दौड़ाने लगा। जब आसपास के लोगों ने मोबाइल से उसका फोटो-वीडियो बनाना शुरू किया तो वह उन पर भी हमला करने दौड़ पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया। पूछताछ में युवक की पहचान चाका गांव निवासी महावीर के रूप में हुई है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर लिस्ट में नाम बदलने का आरोप:पीलीभीत की सपा का आरोप, 20 हजार अल्पसंख्यक वोटर्स के नाम बदलने का दावा
    Next Article
    बुलंदशहर में तेज आंधी और ठंडी हवाएं चलीं:तापमान 8°C गिरा; अगले तीन घंटे में बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment