Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में NEET-UG रीएग्जाम शांतिपूर्ण संपन्न:47 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 80% से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

    1 day ago

    2

    0

    प्रयागराज में रविवार को नीट-यूजी (NEET-UG) पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। लंबे समय से चर्चा और विवादों के केंद्र में रही इस परीक्षा का सफल आयोजन जिला प्रशासन के लिए राहत भरा रहा। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 47 केंद्र बनाए गए थे। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह 11 बजे से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत हुई परीक्षा परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई थी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सभी 47 केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सुरक्षा और सतर्कता के साथ संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया गया और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। केंद्रों पर तैनात रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक तैनात किए गए थे, जो पूरी परीक्षा अवधि के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना या व्यवधान सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। 235 पुलिसकर्मियों का विशेष दस्ता रहा तैनात परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर उपनिरीक्षक (SI), हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल सहित कुल 235 पुलिसकर्मियों का विशेष दस्ता तैनात किया गया था। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) से जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसके साथ ही प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रोकथाम के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। CCTV निगरानी और उड़न दस्तों की रही नजर पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। इसके अलावा अपर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित उड़न दस्तों ने विभिन्न केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती गई, जिसके चलते पुनर्परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JITO लेडीज विंग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:दयाल बगीचा, सुशांत गोल्फ सिटी में 30 दिवसीय कार्यक्रम का समापन
    Next Article
    सपा ने कानपुर में रिक्शा जनजागरण यात्रा निकाली:महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment