Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रातभर चली तेज हवाएं:सुबह से बादल छाए ,अगले 3-4 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार को दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन देर रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जो गुरुवार सुबह तक जारी रहीं। सुबह होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया। करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रयागराज और आसपास के इलाकों में अगले 3 से 4 घंटे के भीतर तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय बदलावों के कारण प्रदेश के कई जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रयागराज में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अचानक मौसम बदलने से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है स्वास्थ्य विभाग ने भी दी सावधानी बरतने की सलाह मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार तापमान बदलने से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में दो सड़क हादसों में चार घायल:पहले चाचा-भतीजे को टक्कर, फिर दरोगा-राहगीर ऑटो की चपेट में
    Next Article
    बागपत में प्रतिबंधित वाहनों पर कार्रवाई:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment