Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 4 की मौत:बोगी से उतरकर नीचे खड़े थे; 2 ट्रेनों की चपेट में आकर जान गई, एक लापता

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा करछना क्षेत्र का पचदेवरा हाल्ट का है हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए थे यात्री पचदेवरा हाल्ट के पास एक ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी थी। एक यात्री नीचे उतरकर दूसरी लाइन के पास टॉयलेट करने लगा। तभी कालका मेल आ गई और उसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। मृतक के परिजन घबराकर नीचे उतर आए, तभी दूसरी ट्रेन भी आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति के गायब होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि वह भी ट्रेन की चपेट में आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की:4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग
    Next Article
    कॉमेडियन को पुलिस ने प्रयागराज से उठाया:पवन कल्याण की 3 शादियों का मजाक उड़ाया, भतीजी के तलाक पर भी कमेंट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment