Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 5 युवकों की मौत:30 मीटर तक बिखर गई लाशें; लोग बोले- पुलिसवालों को लोथड़े बटोरने पड़े

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें सिर्फ दो की शिनाख्त हो सकी है। बाकी के लिए प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पचदेवरा हाल्ट है। यहां एक व्यक्ति चलती कालका एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। पहियों के नीचे आने से वह कट गया और उनकी जान चली गई। इस हादसे के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर कालका एक्सप्रेस को रोक दिया। ट्रेन में बैठे कुछ यात्री नीचे उतर आए। तभी दूसरी दिशा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई। जिसकी चपेट में आने से 4 और लोग कट गए। कुल 5 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों के शरीर टुकड़ों में कट गए थे। 30 मीटर तक रेलवे लाइन पर खून ही खून था। पुलिसकर्मियों ने टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अब 3 तस्वीरें देखिए... फिरोजाबाद का युवक कोलकाता जा रहा था फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी आकाश (19 साल) बुधवार को कालका एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा था। उसकी रिश्तेदारी में शादी थी। आकाश के साथ कोलकाता के रहने वाले अजय पुत्र मुन्ना पासी सहित अन्य लोग भी यात्रा कर रहे थे। पचदेवरा के पास चलती ट्रेन से एक सुनील नाम का व्यक्ति गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह मिर्जापुर में कोतवाली देहात क्षेत्र का रहने वाला था। यात्रियों ने देखा तो चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। ट्रेन रुकने पर कई यात्री नीचे उतर गए। बगल में रेलवे लाइन पर यूरिन करने लगे। इसी दौरान करीब शाम 7:30 बजे मिर्जापुर की ओर से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई। रेलवे लाइन पर खड़े लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन की चपेट में आने से आकाश समेत 4 लोगों की मौत हो गई। तीन मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। ट्रैक पर चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखर गए प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया- उन्होंने ट्रेन को आता देख शोर मचाया, लेकिन ट्रैक पर खड़े लोग भाग नहीं पाए और ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद ट्रैक पर चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखर गए। पचदेवरा गांव के रहने वाले गिरधारी मिश्रा ने बताया- ट्रेन काफी देर से खड़ी थी। अचानक भीतर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोगों ने उनकी आवाज सुनी तो भाग कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेलवे ट्रैक पर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। लाशें कई टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर फैली हुई थीं। कुछ ही देर बाद जीआरपी और पुलिस के लोग आ गए। पुलिस वालों ने बीन-बीन कर शवों के टुकड़े उठाए ट्रेन के यात्रियों ने पुलिस वालों को पूछताछ में बताया- दूसरे ट्रैक पर ट्रेन लगातार हार्न दे रही थी। यह देखकर कई यात्रियों ने शोर भी मचाया। लेकिन जब तक ट्रैक पर मौजूद चारों लोग वहां से हटते। वह ट्रेन के नीचे आ गए। पुलिस वालों ने ग्लव्स पहनकर शवों के टुकड़े उठाए हैं। जीआरपी के एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया, आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सबसे पहले कालका एक्सप्रेस से एक व्यक्ति कट गया। जिसके कारण ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने के बाद, कुछ यात्री शायद उत्सुकतावश ट्रेन से नीचे उतरकर पटरियों पर आ गए थे। उसी समय पुरुषोत्तम एक्सप्रेस काफी तेज गति से आई, जिसकी चपेट में आने से 4 और लोगों की मौत हो गई। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया- 45 मिनट के करीब कालका एक्सप्रेस रुकी रही और फिर इसे रवाना कर दिया गया। जबकि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 15 से 20 मिनट रुकी रही। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से गाजियाबाद जा रही थी। जबकि कालका मेल कालका से कोलकाता जा रही थी। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अप लाइन पर थी और कालका मेल डाउन लाइन पर थी। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Barmer Crime News: जब अपने ही बने दरिंदे, चचेरे भाइयों पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होते ही टूटी चुप्पी
    Next Article
    बस्ती में जूनियर असिस्टेंट 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:पेंशन बनवाने के नाम पर कर रहा था वसूली, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment