Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दो घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत,शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    19 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज के संक्षिप्त दौरे पर आ रहे हैं। उनका शहर में लगभग दो घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:25 बजे लखनऊ के Chaudhary Charan Singh International Airport (अमौसी एयरपोर्ट) से राजकीय विमान द्वारा रवाना होंगे और करीब शाम छह बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे कार द्वारा एयरफोर्स स्टेशन बमरौली जाएंगे, जहां वह एयर मार्शल अमन कपूर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे। यहां लगभग आधा घंटे रुकने के बाद मुख्यमंत्री शहर के अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुराने ओल्ड यमुना ब्रिज के निकट स्थित त्रिवेणी दर्शन बोट क्लब पहुंचेंगे। यहां वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस समित गोपाल के पुत्र के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित प्रीति भोज में शामिल होंगे और कुछ समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात करीब आठ बजे पुनः बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी:बालिकाओं को शिक्षा सामग्री वितरित, सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में महिला दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:महिलाओं को मिले स्वास्थ्य संबंधी टिप्स, जांच व परामर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment