Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दोस्त को बचाने में 4 युवक डूबे:मांडा में 9 लड़के नहाने गए थे; 2 की डेडबॉडी निकाली गई, 2 की तलाश जारी

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में गंगा नदी में नहाते समय 4 बच्चे डूब गए। दोस्तों को डूबता देखकर दूसरे बच्चे उन्हें बचाने के लिए आगे कूदे। इस दौरान एक-एक कर सभी डूबने लगे और गहरे पानी में समा गए। शोर सुनकर आसपास के गोताखोर पहुंचे और बचाने को छलांग लगा दी। इस दौरान दो के शव बाहर निकाल लिए जबकि अन्य दो बच्चों की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर परिवार के साथ पूरा गांव गंगा किनारे पहुंच गया। घटना शुक्रवार को मांडा के बामपुर घाट की है। गोताखोरों ने 2 बच्चों की डेडबॉडी निकाली, अन्य की तलाश जारी मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार के बेटे कुनाल (13) और निहाल (10), राजाराम के बेटे दीपक (17), कमलेश कुमार का बेटा ऋषभ (10) नहाते समय डूब गए। इसमें गोताखोरों ने 2 बच्चों कुनाल और दीपक के शव बरामद हो गए हैं। जबकि अन्य की तलाश में गोताखोर लगे हैं। दोस्तों के साथ नहाने आए सातवीं के छात्र अमन ने बताया- गांव के कुल 9 लड़के नहाने पहुंचे पहुंचे थे। सभी एक साथ नहा रहे थे। इसी बीच कान्हा और निहाल डूबने लगे। दोस्त को डूबता देखकर सभी उन्हें बचाने उनकी तरफ गए और डूबते चले गए। मेरे साथ निहाल, कुणाल, छोटे, दीशू, मोहित, दिवांशु, दीपक, कान्हा पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:बिल्डिंग खाली कराई गई, पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड टीम कर रही जांच
    Next Article
    फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर बसपा नेता की दुकान पर छापा:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने के बाद अज्ञात पर केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment